फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: निर्माणाधीन भवन से तार चोरी मामले में चार काबू, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विकासनगर के निचले आंजी में निर्माणाधीन भवन से बिजली के तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई संपत्ति शत-प्रतिशत बरामदगी का भी दावा किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य दो को जांच में शामिल कर नोटिस दिया गया है। पुलिस के अनुसार 12 नवंबर 2026 को शिकायतकर्ता पूनम के बयान पर पुलिस थाना छोटा शिमला में चोरी का मामला दर्ज किया था। शिकायत में निर्माणाधीन भवन से बिजली के तार चोरी होने की बात कही गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और इसमें चार आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर जांच में शामिल किया, जबकि अन्य दो को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने चोरी किए बिजली के तार बरामद कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें