शिमला। शहर के भट्ठाकुफर में हुई चोरी के मामले में ढली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर सुन्नी निवासी 30 वर्षीय शुभम चंदेल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को भट्ठाकुफर में चोरी का मामला सामने आया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने चोरी की घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की तथा संभावित आरोपियों के संबंध में साक्ष्य जुटाए। इसी क्रम में शुभम चंदेल को पूछताछ के लिए पुलिस थाना ढली लाया गया। पूछताछ तथा जांच के दौरान उसकी मामले में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में चोरी से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। संवाद