फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रझाना में पशुपालकों को लंपी, चीचड़ के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर से सटी ग्राम पंचायत रझाना में वीरवार को पशुपालन विभाग ने जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में लंपी, चीचड़, डीवार्मिंग बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। इस शिविर में पंथाघाटी पशु चिकित्सा अस्पताल की पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. परिणीता पराशर ने स्थानीय पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। शिविर में मुख्य रूप से तीन प्रमुख बीमारियों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. पराशर ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज में पशु के शरीर पर गांठें पड़ जाती हैं। इससे तेज बुखार के साथ दूध उत्पादन घट जाता है। इससे बचाव का सबसे कारगर उपाय समय पर टीकाकरण है। विभाग इसको लेकर विशेष अभियान चला रहा है। दूसरा विषय चीचड़ नियंत्रण रहा। उन्होंने बताया कि चीचड़ पशुओं का खून चूसकर उन्हें कमजोर कर देते हैं। इससे बचाव के लिए बाड़े की साफ-सफाई, वैज्ञानिक तरीके से दवा का छिड़काव और पशुओं की नियमित जांच जरूरी है। तीसरा विषय डीवार्मिंग रहा, जिसमें जानकारी दी गई कि पेट के कीड़ों के कारण पशु दुबला होता है। हर 3 से 4 महीने में डीवार्मिंग करने से पशु स्वस्थ रहता है। इसके अलावा डॉ. पराशर ने संतुलित आहार प्रबंधन की विधि भी बताई और विभाग की विभिन्न कल्याणकारी और सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान नरेश कुमार, स्थानीय प्रभारी सुंदर लाल राजटा सहित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें