फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चेक बाउंस के मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख रुपये के चेक बाउंस का मामला, न्यायालय परिसर चक्कर से पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चेक बाउंस के मामले में न्यायालय की ओर से उद्घोषित अपराधी को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान नानक चंद के रूप में हुई है। पुलिस चौकी जतोग की टीम ने आरोपी को न्यायालय परिसर चक्कर से पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत चेक बाउंस का मामला चल रहा है। यह मामला करीब दो लाख रुपये की राशि से संबंधित है। न्यायालय में पेश न होने के चलते आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को एसीजेएम-प्रथम शिमला की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को कंडा जेल भेजने के आदेश दिए। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें