फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। चेक बाउंस के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने निचली अदालत के फैसले को निरस्त करते हुए कोटखाई निवासी गुलजार मोहम्मद को बरी कर दिया है।
विज्ञापन

निचली अदालत ने आरोपी को एक साल के साधारण कारावास और 3.10 लाख रुपये मुआवजे की सजा सुनाई थी। हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम ने आरोपी के खिलाफ 1,97,211 रुपये का चेक बाउंस होने पर शिकायत दर्ज करवाई थी। अपील पर सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि निगम ने 24 जून 2021 को कानूनी नोटिस भेजा था लेकिन उसकी डिलीवरी रिपोर्ट अदालत में पेश नहीं की गई। नोटिस की तामील 30 दिन बाद यानी 24 जुलाई को मानी जाएगी। इसके बाद भुगतान के लिए निर्धारित 15 दिन की अवधि 8 अगस्त को समाप्त होनी थी। ऐसे में शिकायत 9 अगस्त या उसके बाद ही दायर की जा सकती थी। इस आधार पर अदालत ने निचली अदालत के फैसले को निरस्त करते हुए आरोपी को दोषमुक्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें