बास्केटबाल संघ को 12 साल बाद प्रदेश मिला अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ को 12 साल बाद सुशील कुमार शर्मा के रूप में नया अध्यक्ष मिला है। कांगड़ा में आयोजित बास्केटबाल संघ के चतुर्वार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। इसमें सुशील कुमार शर्मा का अध्यक्ष, मुनीष शर्मा को सचिव और सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। मुनीष शर्मा को 12 साल से संघ के प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान संभाल रहे थे। इस बार उन्होंने नए सदस्यों को अध्यक्ष नियुक्त करने की पेशकश की। हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ के चतुर्वार्षिक चुनाव कांगड़ा में रिर्टनिंग अधिकारी एडिशनल एडवोकेट जनरल जितेंद्र शर्मा देखरेख में हुए। इस अवसर पर बास्केटबाल फेडरेशन ऑब्जर्वर जुगराज सिंह और अनिल मेहता, ओलंपिक एसोसिएशन आब्जर्वर सतिंदर तरैन, युवा सेवाएं खेल विभाग से सतिंदर शर्मा भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा संघ के पूर्व महासचिव अजय सूद को संगठन में सीईओ और बृजेन्द्र शील को चेयरमैन नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अशोक भुट्टो को पुरुषों वर्ग में चयन समिति का चेयरमैन और बृज मोहन को कन्वीनर नियुक्त किया गया है। महिला वर्ग में राजकुमार राणा को चयन समिति का चेयरमैन बनाया गया और संदीप मित्तल कन्वीनर नियुक्त किया गया है। भावना शर्मा, दीपक साहनी, सुरेश रनौत, मनोज चड्ढा, केके नेगी को उपाध्यक्ष, उमेश पाल को टेक्निकल चेयरमैन और संजय ठाकुर को रेफरी बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। डॉ. प्रवीण रनौत, मदन बोध, बलवंत सिंह, राकेश कुमार, छुंकी देवी, पवन कुमार, विनोद बराड़, धर्म सिंह, हरमेश, अमिता सैनी, राजू और रचना शर्मा को एक्जीक्यूटिव सचिव बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश बास्केटबाल संघ के संरक्षक केआर गर्ग, जिला सोलन महासचिव राज कुमार पाल, राकेश ठाकुर, जगमोहन, सुरेश और विनय कुमार उपस्थित रहे।