फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: कांगड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से कॉलेज छात्रा की मौत

Mon, 14 Feb 2022 10:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)

सार

रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल विक्रमजीत ने बताया कि सोमवार दोपहर 1.30 बजे के करीब रेलवे अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी कि मालवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहटली रैंप रेलवे फाटक से 200 मीटर आगे जम्मू-दिल्ली ट्रैक पर एक युवती चपेट में आ गई है। 
विज्ञापन
छात्रा की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत मोहटली रैंप से करीब 200 मीटर की दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की पहचान महक (18) निवासी घंडरां, तहसील इंदौरा के रूप में हुई है। युवती कॉलेज में पढ़ती थी। उसकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल विक्रमजीत ने बताया कि सोमवार दोपहर 1.30 बजे के करीब रेलवे अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी कि मालवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मोहटली रैंप रेलवे फाटक से 200 मीटर आगे जम्मू-दिल्ली ट्रैक पर एक युवती चपेट में आ गई है। इस पर कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह पुलिस की टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आसपास से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा। साथ ही छानबीन शुरू कर दी है कि युवती ट्रेन की चपेट में कैसे आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें