फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

Tue, 04 Nov 2014 01:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल शिमला में मैक्स गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय जब आठ लोग मातम में शरीक होने जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान घूंडा से करीब आधा किलोमीटर पहले गाड़ी करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी। इससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों को गंभीर रूप से चोटें आई है। मृतकों में एक महिला और चार लोग शामिल है।

पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब चार बजे हुआ। हालांकि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

स्‍थानीय लोगों ने किया पुलिस को सूचित

घूंडा से करीब आधा किलोमीटर दूर जब मैक्स गाड़ी नंबर एचपी एचपी 02ए 8585 दुर्घटनाग्रस्त हुई तो आसपास के लोगों ने चीखो पुकार सुनने के बाद फौरन इसकी जानकारी कोटखाई पुलिस को दी। सुबह करीब चार बजे का समय होने के कारण अंधेरा था। पौ फटते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और घायलों को पुलिस के साथ मिलकर सड़क तक लाया गया।

मृतकों के नाम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद इसमाइल (33) पुत्र शेर मोहम्मद निवासी गांव झकार रोहड़ू, गुलाम मोहम्मद (29) पुत्र शेर मोहम्मद, इकबाल (45) पुत्र शेर अली, मीर (56) पुत्र अली सेन  बशीरा बेगम (56 ) पत्नी अलीसेन और रोशनदीन (50)  पुत्र बजीरदीन निवासी मसली चिड़गांव रोहड़ू के तौर पर हुई है।

हादसे में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल शिमला रेफर कर दिया गया है। इसमें नजीर, साहिल और मुमताज शामिल है।
विज्ञापन

हिमाचल में नहीं थम रहे हादसे

- 1 नवंबर 2014 बड़ा हादसा: बस खाई में गिरी, 14 की मौत (चंबा जिले में एक निजी बस के खाई में गिर जाने से 14 लोगों की मौत हो गई।) चंबा से हिमगिरि के लिए निकली निजी बस सिंयूर नाला के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस सवार 14 लोगों की मौत हो गई है।

- 24 सितंबर 2014: हिमाचल प्रदेश : गोविंद सागर जलाशय में गिरी बस, 25 की मौत
शिमला: शिमला से करीब 95 किमी दूर बिलासपुर के समीप राइयां में एक बस गोविंद सागर जलाशय में गिरने से कम से कम 25 लोग डूब गए।

- 13 जुलाई, 2014 को बस दुर्घटना में वाकनाघाट के पास चार लोगों की मौत, 32 घायल।

- 23 जून, 2014 को मंडी के पास एक बस के नियंत्रण खोने से तीन लोगों की मौत, नौ घायल।  - 16 जून, 2014 को रेणुका से 15 किमी दूर मधारघाट के पास एक पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त। 11 पर्यटकों की मौत, 45 घायल।  

- 26 अप्रैल 2014 को ठियोग के निकट बलघार में एचआरटीसी की एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से यहां पर 13 लोगों की मौत हो गई थी।

- 7 अप्रैल, 2014 को नाहन से 110 किमी दूर सिरमौर जिले के गांव मिला के पास एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से यहां 17 लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हुए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें