फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एबीवीपी का क्रमिक अनशन 16वें दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी की क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रही। 15वें दिन विश्वविद्यालय इकाई के आशीष और आकर्षित ने 24 घंटे का अनशन पूरा किया। इसके बाद शोध इकाई के कार्यकर्ता नेक राम और अभिषेक कश्यप अगले 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे। एबीवीपी ने हॉस्टल फीस में 75 प्रतिशत बढ़ोतरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। संगठन ने कहा कि इतनी बड़ी वृद्धि से छात्रों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। ऐसी सुविधा को महंगा करने के बजाय उसमें सुधार किया जाना चाहिए। एबीवीपी ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। संगठन ने प्रशासन से फीस वृद्धि वापस लेकर छात्रों को राहत देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें