फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू में फीस बढ़ोतरी के विरोध अभाविप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने वीरवार को एचपीयू परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन फीस वृद्धि, बदहाल कानून व्यवस्था और शिक्षण संस्थानों को बंद करने की नीतियों के विरोध में था।
विज्ञापन


इकाई उपाध्यक्ष अंकुश वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में केवल तीन बसों से हजारों छात्रों को परिवहन सुविधा मिल रही है। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता और अत्यधिक दरों का मुद्दा भी उठाया जिस पर तत्काल कदम उठाने की मांग की। इकाई सहसचिव अभिषेक शर्मा ने फीस वृद्धि का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा महंगी होने से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। शर्मा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई और इसे सुदृढ़ करने की मांग की। उन्होंने शिक्षण संस्थानों को बंद करने की नीति को शिक्षा विरोधी बताया, जिससे ग्रामीण छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें