संजौली कॉलेज परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के आरोप में एबीवीपी इकाई अध्यक्ष, सचिव और एक अन्य कार्यकर्ता के निलंबन का कालेज इकाई ने कड़ा विरोध किया है।
इकाई सचिव विक्रम ने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कैसे कर सकता है और वहां मांगों को किसके समक्ष उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि कालेज और आम छात्रों से जुड़ी समस्याओं को लेकर कालेज परिसर में प्रदर्शन करने का मकसद समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उजागर करना होता है।
मगर कालेज प्रशासन परिसर में हर तरह के प्रदर्शन और धरना देने पर प्रतिबंध लगाकर छात्रों के अधिकारों को छीन रहा है। इसे एबीवीपी किसी सूरत में बर्दाशत नहीं करेगी।
इकाई अध्यक्ष अर्पिता और विक्रम ने कालेज प्रशासन से मांग उठाई कि निलंबन के आदेशों को वापस लिया जाए और परिसर में मांगों को लेकर लगाए गए प्रतिबंध को तुरंत हटाया जाए।