फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आभा सर्वर डाउन, पर्ची बनाने के लिए मरीज होते रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीमएसी में 12:30 बजे तक रही दिक्कत
विज्ञापन

मेडिसिन, हड्डी रोग, सर्जरी ओपीडी के बाहर लगी रही कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में आभा सर्वर डाउन होने से वीरवार को मरीजों को पर्ची बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में यह दिक्कत सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रही। इस दौरान पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्ची धीमी गति से बनने के कारण मरीजों के उपचार में भी देरी हुई।
विज्ञापन


अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी, हड्डी रोग ओपीडी, सर्जरी और नेत्र रोग विभाग में मरीजों की काफी भीड़ रही। इन विभागों में आने वाले मरीजों को तकनीकी समस्या के कारण पंजीकरण करवाने में मुश्किल हुई। लाइन में लगने के बाद मरीजों की बारी काफी समय बाद आई। स्वास्थ्य महकमे ने मरीजों को लंबी कतारों से राहत देने के लिए आभा व्यवस्था शुरू की थी लेकिन कई बार तकनीकी दिक्कतों के कारण स्थिति उलट हो जाती है। मरीजों का कहना है कि सुबह से ही पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ता है, लेकिन सर्वर बार-बार धीमा होने से पर्ची बनने में काफी समय लग जाता है। मेडिसिन ओपीडी में वीरवार को कड़ाघाट से इलाज के लिए आए अविनाश ने बताया कि वह अपने मामा के उपचार के लिए आए हैं। सुबह 11:00 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद भी पर्ची के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। टांग के दर्द का इलाज करवाने आई कोटखाई निवासी ज्ञानी देवी ने कहा कि वह दोपहर 12:15 बजे ओपीडी में पहुंची थीं। पर्ची काउंटर पर जाकर पता चला कि आभा नेटवर्क काम नहीं कर रहा है। काफी देर इंतजार के बाद पर्ची बन पाई। चर्म रोग ओपीडी में बच्चे को दिखाने आई सुषमा ने बताया कि वह सुबह 11:30 बजे पर्ची कटवाने के लिए पहुंची थीं। वहां लंबी कतार लगी हुई थी। जानकारी मिली कि आभा सर्वर डाउन है, जिस कारण काफी समय लग रहा है। 15 मिनट बाद उनकी पर्ची बन पाई। उन्होंने कहा कि आभा सर्वर में तकनीकी दिक्कत कई बार आती है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें