फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरुषि ने जीता ऑलराउंड स्टूडेंट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राघव पब्लिक स्कूल बल्देयां के मंगलवार को आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य योगेश्वरी वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। छात्रा आरुषि ठाकुर को पढ़ाई, खेलकूद प्रतियोगिता, अभिनय और स्कूल में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए ऑलराउंड स्टूडेंट का अवार्ड दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी भी डाली। ओल्ड एज होम पर लघु नाटिका भी पेश की। शिवालिक नर्सिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक कमल ठाकुर ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजेंद्र, पंचायत प्रधान गीता गर्ग, उपप्रधान ज्ञान सिंह ठाकुर और मशोबरा पंचायत उपप्रधान सीताराम शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें