फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा: खुली जीप में रोड शो करेंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यकर्ताओं के लिए 200 बसें बुक

Tue, 29 Mar 2022 07:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुली जीप में इस तिरंगा यात्रा के दौरान मंडी में रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे। तिरंगा यात्रा 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल से शुरू होकर चौहट्टा बाजार, गांधी चौक, होकर सेरी मंच तक आएगी।
विज्ञापन
आप के प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह ठाकुर व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी में छह अप्रैल को होने वाली आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा के अंतिम रोड मैप पर मुहर लग गई है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुली जीप में इस तिरंगा यात्रा के दौरान मंडी में रोड शो करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी होंगे। तिरंगा यात्रा 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल से शुरू होकर चौहट्टा बाजार, गांधी चौक, होकर सेरी मंच तक आएगी। विक्टोरिया पुल और सेरी मंच पर केजरीवाल कुछ देर जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पड्डल में जनसभा करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश भर से करीब 200 बसें बुक की गई हैं। इसके अलावा निजी वाहनों में भी कार्यकर्ता आएंगे। पचास हजार से एक लाख भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर उनके साथ जसवीर और अभिषेक भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


जब चलता है झाडू तो भाजपा, कांग्रेस सब होते हैं साफ
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बड़े नेता अभी भी इसी गलतफहमी में हैं कि आप का कोई वजूद नहीं। हम चाहते हैं कि वह इसी गलतफहमी में रहें। जब आम आदमी का झाड़ू चलता है तो बीजेपी, कांग्रेस सभी साफ हो जाते हैं। 

दावा: एक माह में आप से जुड़े ढाई लाख लोग
आप नेताओं ने दावा किया एक माह में करीब दो लाख पचास हजार लोगों को आप की सदस्यता दी है। जिला मंडी में ही उन्होंने ने 5 हजार से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा है। उधर, खालिस्तान पर सोशल मीडिया पर हो रहे प्रचार पर नेताओं ने कहा कि यह सब भ्रामक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें