फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आजीविका भवन की दुकानों का घटेगा किराया, स्वास्थ्य केंद्र बनाने को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आधा होगा 146 दुकानों का किराया, 5000 की जगह 2500 रुपये मासिक देने होंगे
विज्ञापन

कृष्णानगर में स्वास्थ्य केंद्र, चेंजिंग रूम बनाने को मंजूरी कनलोग में सड़क की भी की जाएगी मरम्मत
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के कार्टरोड स्थित आजीविका भवन में दुकानें चला रहे कारोबारियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम इनका मासिक किराया घटाने जा रहा है।
भवन के 146 कारोबारियों से अब 5000 रुपये की जगह 2500 रुपये मासिक किराया लिया जाएगा। महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को टाउनहॉल में हुई वित्त संविदा एवं योजना समिति की मासिक बैठक में दुकानों का किराया घटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। निगम प्रशासन ने रिपोर्ट दी कि दो साल पहले इन दुकानों का किराया तय किया था। लेकिन अभी इस मार्केट में ग्राहक नहीं पहुंच रहे। इससे कारोबार ठप पड़ा है। कारोबारी लगातार किराया घटाने की मांग कर रहे हैं। कई कारोबारियों ने अभी पिछला किराया भी नहीं दिया है। भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने मासिक किराया 1200 रुपये करने की मांग की। लेकिन समिति के बाकी सदस्यों ने 2500 रुपये मासिक किराया तय किया।
विज्ञापन

अब नगर निगम सदन इस पर अंतिम मंजूरी देगा। कृष्णानगर के लवकुश चौक पर पुराने शौचालय को तोड़कर नगर निगम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सफाई कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम बनाएगा। 12 लाख रुपये से इसका निर्माण किया जाएगा। बैठक में उपमहापौर उमा कौशल, पार्षद कुलदीप ठाकुर और सुषमा कुठियाला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




पार्किंग और सड़क की मरम्मत को भी मंजूरी
शहर के कनलोग वार्ड में कल्याणा से सीपीआरआई कालोनी तक बनी सड़क की 15 लाख रुपये से मरम्मत की जाएगी। बारिश के कारण यह सड़क टूट गई है जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द ही निगम इसे बहाल करेगा। मेट्रोपोल पार्किंग की मरम्मत करवाने का भी फैसला लिया गया है। इस काम पर 15.53 लाख रुपये खर्च होंगे।



वास्तुकार शाखा की सुधरेगी हालत
नगर निगम की वास्तुकार शाखा की मरम्मत करवाने का फैसला लिया गया है। इस काम पर 19.84 लाख रुपये खर्च होंगे। निगम प्रशासन ने कहा कि इस शाखा की हालत काफी खराब है। कर्मचारियों को काम के लिए सही जगह मिलनी चाहिए। पार्षद भी कई बार इसकी मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें