फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधारकार्ड से लिंक होगी आभा आईडी : डॉ. भगत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब में दी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

2025 तक टीबी मुक्त देश बनाना लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा खंड सतौन और पांवटा साहिब के विभिन्न स्कूलों के नोडल अफसर तथा प्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. केएल भगत ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि हर व्यक्ति आभा कार्ड बना लें। कहा कि आभा आईडी का महत्व जानना जरूरी है। निकट भविष्य में यह आभा आईडी आधार कार्ड से लिंक होगी। भविष्य में इस कार्ड के बिना सरकारी अस्पतालों में होने वाले फ्री टेस्टों, दवा से वंचित रहना पड़ सकता है। विक्ली आयरन फोलिक एसिड सप्लिमेंटेसंस ऑफ द स्टूडेंट (विब्स योजना) कार्यक्रम वर्ष 2000 में शुरु हुआ था जो हिमाचल प्रदेश में 2012 में लागू हुआ। इसमें हर सप्ताह बच्चे को आयरन की गोली खिलाई जाती है। दूसरा कार्यक्रम है नेशनल टी वार्मिंग डे (एनटीडी) चल रहा है, जिसमें वर्ष में दो बार एलबेंडाजोल दवा दी जाती है। इससे बच्चों के पेट में नुकसान करने वाले कीड़े मर जाते हैं। बच्चा स्वस्थ रहेगा और विकास बेहतर ढंग से होगा। पीसीजी इम्यूनाईजेशन समेत इम्यूनिटी बढ़ाने वाले टीकों के बारे में सभी नोडल आफिसर को जानकारी रखना जरूरी है। बीएमओ राजपुर ने कहा कि इस टीके के लगने से बच्चों में 18 वर्ष तक टीबी रोग की आशंका नहीं रहेगी। कार्यशाला के दौरान विभिन्न स्कूलों के नोडल अफसरों ने आभा आईडी कार्ड बनवाने, इम्यूनिटी बूस्टर टीकाकरण व नर्वस सिस्टम समेत अभियान के तहत विभिन्न रोगों के निवारण बारे सवाल भी पूछे। इस अवसर पर मानपुर देवड़ा के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल, शिवपुर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, निहालगढ़ की प्रधानाचार्या अंजू सूरी, मीनाक्षी शर्मा, सीमा, रेणु ठाकुर, दिव्या, अजय शर्मा, अनुराधा समेत पांवटा साहिब और सतौन ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें