फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कालका-शिमला ट्रैक पर चलती ट्रेन में सेल्फी लेते गिरा युवक, मौत

Sat, 20 May 2023 09:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

 विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन में दरवाजे के पास सेल्फी लेते समय पांव फिसलकर गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसा कुमारहट्टी-बड़ोग रेलवे स्टेशन के बीच सुबह करीब 05:55 बजे हुआ। 
विज्ञापन
कालका-शिमला रेल(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन में दरवाजे के पास सेल्फी लेते समय पांव फिसलकर गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसा कुमारहट्टी-बड़ोग रेलवे स्टेशन के बीच सुबह करीब 05:55 बजे हुआ। युवक को ट्रेन में ही सोलन रेलवे स्टेशन तक लाया गया, जहां से एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 04543 ट्रेन कालका से शिमला जा रही थी। ट्रेन में 25 वर्षीय राकेश कुमार निवासी विरजुराम, च्चितौनी, विश्वकर्मा नगर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश से भाई-भाभी के साथ शिमला घूमने जा रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान युवक सेल्फी लेने के लिए रेलवे बोगी के दरवाजे पर आया और अचानक उसका पैर फिसल गया। वह ट्रेक पर बने पुल से 20-25 फुट नीचे जा गिरा। जैसे ही युवक गिरा, ट्रेन की आपात ब्रेक लगा दी और युवक को उठाकर ट्रेन में लाया गया। सोलन रेलवे स्टेशन तक युवक को ट्रेन से पहुंचाया और इसके बाद क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के भाई संजीव ने बताया कि वे वारणासी से शिमला घूमने जा रहे थे। इसी दौरान सेल्फी लेते हुए उनका भाई राकेश कुमार ट्रेन से गिर गया। मामले में रेलवे पुलिस भी कार्रवाई कर रही है। रेलवे पुलिस कंडाघाट के एएसअसई नंदलाल जस्टा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें