फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बस स्टैंड के पास राह चलते युवक ने सड़क पर तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की कैंटीन चलाता था राजेंद्र
विज्ञापन

अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुराना बस स्टैंड के पास एक युवक ने सड़क पर अचानक तबीयत खराब होने के बाद दम तोड़ दिया। मृतक 37 वर्षीय राजेंद्र सिंह निवासी मिडल बाजार शिमला का रहने वाला था। राजेंद्र मिडल बाजार में स्कूल की कैंटीन चलाता था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को आईजीएमसी पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक मामला सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे का है, जब राजेंद्र पुराना बस स्टैंड के पास सड़क पर खड़ा था। इस दौरान उसने पहले किसी से मोबाइल पर बातचीत की। इसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोग यह देखकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना सदर से पुलिस की मौके पर पहुंची और उसे आईजीएमसी अस्पताल ले जाा गया लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी और उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें