फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कैनवास पर उतरी पहाड़ की विलुप्त हो रही चित्रकला शैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में दर्शकों को भा रहे 14 पहाड़ी शैलियों के चित्र, प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक सामग्री से तैयार किए हैं चित्र
विज्ञापन

प्रदर्शनी में 5 हजार से 1 लाख रुपये तक के चित्र उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित तीन दिवसीय पहाड़ी लघु चित्रकला प्रदर्शनी पुनः प्रवर्तन 2.0 में 14 विलुप्त होती पहाड़ी चित्रकला शैलियों के चित्र दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज विभाग के विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए करीब 250 चित्र यहां प्रदर्शित किए हैं। इन्हें देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक और कला प्रेमी पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी में कांगड़ा, गुलेर, नूरपुर, चंबा, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, गढ़वाल, सिख, जम्मू, कश्मीर, बसोहली और मानकोट सहित 14 पहाड़ी चित्रकला शैलियों के चित्र प्रदर्शित किए हैं। इन सभी चित्रों को पारंपरिक विधि से तैयार किया है। इनमें प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक सामग्री जैसे वसली कागज, तूलिकाओं, सोने और चांदी का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी लघु चित्रकला की विभिन्न शैलियों का संरक्षण, संवर्धन और विकास करना है। यहां पहुंच रहे देश-विदेश के पर्यटक और कला प्रेमी चित्रों की सराहना करने के साथ ही इन्हें खरीद भी रहे हैं। चित्रों की कीमत पांच हजार से एक लाख रुपये तक रखी है। विलुप्त होती कला के पुनरुद्धार और युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करने की इस पहल की सराहना हो रही है। प्रदर्शनी का उद्घाटन रोटरी शिमला मिड टाउन के अध्यक्ष कवि खन्ना और इंटैक ट्रांस हिमालय चैप्टर के संयोजक पीएस नेगी ने किया। इस अवसर पर हरविंदर कावात्रा, योगेश आर्य, अपर्णा अशोक जैन, अपर्णा नेगी, बलविंदर कुमार और ईशरो देवी भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में विभाग की निदेशक प्रो. अपर्णा नेगी और विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए 250 पहाड़ी लघु चित्र प्रदर्शित किए हैं।
विज्ञापन



इन विद्यार्थियों के चित्र प्रदर्शनी में शामिल
प्रदर्शनी में ममता, किरण, शिवालिका, हिमानी, दीक्षा, सोनम, खुशनुमा, हंसा, मुस्कान, स्पर्श, पुष्पेंद्र, रजत, निशांत, जतिन, विपुल, स्मृति, पूर्णिमा, सीता, पलक, त्रियंजलि, नंदिका, आरविका और सारिका सहित 23 विद्यार्थियों के चित्र शामिल हैं। शिक्षकों में डॉ. बलविंदर कुमार और डॉ. ईशरो देवी का योगदान रहा है।हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय विश्व का एकमात्र विश्वविद्यालय है, जहां 14 पहाड़ी चित्रकला शैलियों से जुड़ी विलुप्त होती कला विरासत का अध्ययन मास्टर डिग्री स्तर पर करवाया जाता है। यह कला परंपरा पहाड़ी रियासतों में 11वीं से उन्नीसवीं शताब्दी के बीच खूब फली-फूली, लेकिन बाद में धीरे-धीरे विलुप्ति की ओर बढ़ने लगी। विश्वविद्यालय ने इसे उच्च शिक्षा के माध्यम से संरक्षित करने की पहल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें