फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: दलाश-आनी रूट पर चलती एचआरटीसी बस का टूटा चक्का, बाल-बाल बचीं सवारियां

Wed, 12 Feb 2025 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, आनी(कुल्लू)

सार

आनी क्षेत्र में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया।  दलाश से आनी जा रही एचआरटीसी बस का टायर अचानक खुल गया और लुढ़कता हुआ सड़क की दूसरी तरफ चला गया। 
विज्ञापन
चलती एचआरटीसी बस का टायर खुला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीण रूटों पर कई बार परिवहन निगम की बसें आधे रास्ते में खराब हो जाती हैं, तो कई बार बस के चक्के ही खुल जाते हैं। इससे कई बार यात्रियों की जान बाल-बाल बची है और कई बार दुर्घटनाएं हुई हैं। इसके बावजूद ग्रामीण रूटों पर खटारा बसें भेजी जा रही हैं। बुधवार सुबह भी ऐसा ही हादसा पेश आया। दलाश से आनी आ रही एचआरटीसी बस का चक्का अचानक टूट गया और चक्का टायर सहित सड़क पर बिखर गया। बस में 13 यात्री सवार थे। यह घटना सुबह करीब नौ बजे निमला के पास हुई। गनीमत रही कि बस धीमी गति से चली थी और चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित रहे। हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

विज्ञापन



 
विज्ञापन

वहीं, इस घटना के बाद आनी सब डिपो को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि एचआरटीसी की बसों की स्थिति पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में इस तरह के हादसे हो सकते हैं, जो यात्रियों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमर ठाकुर ने एचआरटीसी बसों की खराब स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र में एचआरटीसी बसों का बार-बार खराब होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आनी क्षेत्र में चलती बसों से टायर निकलना एक बड़े हादसे को न्योता दे सकता था। यह बस दलाश से आनी आ रही थी। निमला के पास चक्का टूटने की घटना हुई। बस की मरम्मत पिछले दिन ही करवाई गई थी और उसे आनी भेजा था। - तरसेम ठाकुर, कार्यकारी अड्डा प्रभारी,परिवहन निगम आनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें