फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: मलाणा के वेचिंग में ढाई मंजिला मकान राख, 20 लाख का नुकसान

Tue, 12 Nov 2024 05:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

ऐतिहासिक गांव मलाणा के वेचिंग में एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की घटना में करीब 20 लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
ढाई मंजिला मकान जलकर राख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाले ऐतिहासिक गांव मलाणा के वेचिंग में एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। आग की घटना में करीब 20 लाख के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को अचानक रथी देवी के मकान में चिंगारी सुलग गई। जैसे ही ग्रामीणों ने यहां पर चिंगारी देखी तो घटनास्थल की ओर दौड़े। लकड़ी का मकान होने के कारण इसमें आग तेजी से फैल गई। मकान के चारों ओर आग भड़कने के बाद इस पर काबू पाना मुश्किल हो गया और देखते ही देखते पूरा लकड़ी का मकान राख के ढेर में बदल गया। हालांकि, घटना में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। गौरतलब है कि सूखे जैसे हालात के चलते कुल्लू में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जंगलों में आग के साथ घरों में भी आग के मामले आ रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

पिछले एक माह की बात करें तो अब पांच से अधिक मकान, चार गोशालाएं और 12 से अधिक जंगलों में आग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इस संंबंध में मलाणा पंचायत के प्रधान राजू राम ने कहा कि मलाणा में वेचिंग के समीप एक मकान आग की चपेट में आया है। आग से लाखों की क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को घटना के संबंध में सूचना दे दी गई है। उन्होंने पीड़ित परिवार की सहायता करने की मांग की है। वहीं, नायब तहसीलदार जरी हेमराज शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से मौके पर टीम को भेजा गया है। प्रभावित परिवार के रहने का इंतजाम भी अन्य घरों में किया जा रहा है। वहीं, कुछ राहत राशि भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें