थड़ी के पास पाइप से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : संवाद
शिमला के शोघी-सरी सड़क मार्ग पर शोधी से लगभग आठ किलोमीटर दूर थड़ी के पास बीती रात पाइप से लदा ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गया। हालांकि, खाई में गिरने से बाल-बाल बचा। इससे बसों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इससे गुरुवार सुबह स्कूली बच्चों को पैदल ही स्कूल के लिए आना पड़ा।