फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी हुई मन्नत तो मां चिंतपूर्णी को चढ़ाया सोने का छत्र

Tue, 01 Dec 2015 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के प्रसिद्ध चिंतपूर्णी मंदिर में एक श्रद्धालु ने मां के दर पर सोने का छत्र चढ़ाया है। इसकी कीमत लाखों रुपये में है। श्रद्धालु ने मन्नत पूरी होने पर सोने का छत्र चढ़ाया है। सोने का छत्र 110 ग्राम का है।
विज्ञापन


मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि चंडीगढ़ के एक श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है। मंगलवार को मन्नत पूरी होने पर 110 ग्राम का सोने का छत्र चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया। इस सोने के छत्र की कीमत तीन लाख रुपये के करीब आंकी जा रही है।

श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि उक्त श्रद्धालु चंडीगढ़ का है। कुछ दिन पहले ही पंजाब के ही एक श्रद्धालु ने मां के दरबार में एक चांदी का मुकुट चढ़ाया था। उधर, मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक श्रद्धालु द्वारा 110 ग्राम का सोने का छत्र चढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें