फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भगवती नगर में आज लगेगा नया ट्रांसफार्मर, हजारों लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लो वोल्टेज की समस्या हो जाएगी खत्म
विज्ञापन

सुबह 10:30 से दोपहर 3:00 बजे तक लगेगा बिजली कट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के खलीनी स्थित भगवती नगर में बिजली बोर्ड 630 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने जा रहा है। ट्रांसफार्मर के लगने से क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन


अभी तक लोगों को बार-बार बिजली कट और लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ता था। वह भी नहीं करना होगा। बोर्ड का दावा है कि ट्रांसफार्मर लगने के बाद से आगामी बीस वर्षों तक इस तरह की समस्या का सामना लोगों को नहीं करना पड़ेगा। बिजली बोर्ड का कहना है कि ट्रांसफार्मर आज (शनिवार) भगवती नगर में ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। विद्युत उपमंडल खलीनी के सहायक अधिशासी अभियंता रविंद्र ठाकुर ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान लोअर खलीनी, भगवती नगर, झंझीड़ी, बिहार गांव, नेहरा में सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 3:00 बजे तक बिजली कट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें