फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: कांगड़ा के लुठियाल में झुग्गी में जलकर अधेड़ की मौत

Fri, 09 Dec 2022 05:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (कांगड़ा)

सार

लुठियाल के गांव लुठियाल का हरबंस लाल (58 ) पुत्र उधो राम अपने घर से थोड़ी ही दूरी पर खेतों में ही खड़नुमा झुग्गी बनाकर रहता था। इस झुग्गी में वह बीती रात लकड़ियों को जलाकर खाना बनाकर खाने के बाद सो गया। 
विज्ञापन
व्यक्ति की जलकर मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के फतेहपुर में पुलिस चौकी रे के अधीन पंचायत लुठियाल के एक अधेड़ व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार पंचायत लुठियाल के गांव लुठियाल का हरबंस लाल (58 ) पुत्र उधो राम अपने घर से थोड़ी ही दूरी पर खेतों में ही खड़नुमा झुग्गी बनाकर रहता था।

विज्ञापन


इस झुग्गी में वह बीती रात लकड़ियों को जलाकर खाना बनाकर खाने के बाद सो गया। इसके बाद अचानक खड़नुमा झुग्गी को आग लग गई, जिसमें उसकी जलकर मौत हो गई। झुग्गी में आग लगी देखकर गांव के लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें