फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह दो लोग खड्ड में बहे, एक का मिला शव

Thu, 16 Aug 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़/कांगड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अलग-अलग जगह खड्डों में दो लोग बह गए। इनमें एक का शव बरामद कर लिया गया। सोलन जिले के बीबीएन में चक्कां गांव में एक प्रवासी युवक खड्ड में डूब गया। वह लकड़ियां इकट्ठी करने गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने उसका शव चुनड़ी के पास बरामद किया है। वहीं नंदरूल गांव के पास मनूणी खड्ड में मछलियां पकड़ने गया एक व्यक्ति खड्ड में बह गया। पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नवीन कुमार (46) निवासी पालमपुर अपने रिश्तेदार के पास आया था।

वह साथियों के साथ खड्ड में मछलियां पकड़ने गया। खड्ड के पानी का बहाव तेज होने से वह नियंत्रण खो बैठा और तेज बहाव में बह गया। नवीन के खड्ड में डूबने की खबर फैलते ही खड्ड किनारे लोगों की भीड़ लग गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने भी किया घटनास्थल का दौरा

प्रतीकात्मक तस्वीर
एसडीएम शशिपाल नेगी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। व्यक्ति की तलाश में पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन वह अभी तक नहीं मिला है।

उधर, एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि बनेर खड्ड में सेल्फी लेते पांव फिसलकर डूबे लुधियाना के श्रद्धालु आकाश का शव पुलिस ने घटना के चार दिन बाद नंदरूल गांव में संगम स्थल के करीब बरामद किया है। शव को टांडा मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें