एसडीएम शशिपाल नेगी ने भी घटनास्थल का दौरा किया। व्यक्ति की तलाश में पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन वह अभी तक नहीं मिला है।
उधर, एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि बनेर खड्ड में सेल्फी लेते पांव फिसलकर डूबे लुधियाना के श्रद्धालु आकाश का शव पुलिस ने घटना के चार दिन बाद नंदरूल गांव में संगम स्थल के करीब बरामद किया है। शव को टांडा मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।