फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ऊना के बंगाणा में शादी से एक दिन पहले मिला युवती का अधजला शव, परिजन सदमे में

Wed, 24 Sep 2025 11:34 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)।

सार

ऊना जिले में उपमंडल बंगाणा के गांव बैरियां से लगभग 500 मीटर दूर एक 24 वर्षीय युवती का अधजला शव मिला है। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में उपमंडल बंगाणा के गांव बैरियां से लगभग 500 मीटर दूर एक 24 वर्षीय युवती का अधजला शव मिला है। इसकी पहचान अंशिका ठाकुर, पुत्री स्व. विपिन ठाकुर, निवासी बैरियां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अंशिका की शादी बुधवार 24 सितंबर को भिंडला गांव के एक युवक से तय थी।

विज्ञापन
Trending Videos

शादी से ठीक एक दिन पहले उसकी हत्या और अधजला शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। युवती के शव पर आग लगाने के अलावा चेहरे और गले पर गहरे कट के निशान भी पाए गए हैं। फॉरेस्ट गार्ड ने मंगलवार दोपहर बैरियां रामनगर सड़क से कुछ दूरी पर शव देखा और तुरंत जोल पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी।


 

 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। इधर, अंशिका के परिजनों के अनुसार शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घर में मेहमान आने लगे थे और शादी की रौनक शुरू हो गई थी। जैसे ही बेटी की मौत की खबर मिली, खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि 24 वर्षीय युवती का शव अधजली अवस्था में मिला। युवती की हत्या हुई है। मामले को लेकर अभी परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। फोरेंसिग विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर बुलाई गई है। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। इसके अलावा पुलिस भी मामले से जुड़े हर सुराग की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें