फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में आज सजेगा अन्नकूट का भव्य दरबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा पर सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित होगा कार्यक्रम, सुबह 11 बजे शुरू होगा कार्यक्रम
विज्ञापन

दोपहर बाद परोसा जाएगा लोगों को विशाल भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर से मंगलवार को गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में अन्नकूट पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे पूजा-अर्चना और भगवान श्रीकृष्ण की आराधना के साथ होगा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के पकवानों, मिठाइयों, सब्जियों और अन्न से बने व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि अन्नकूट का अर्थ अन्न का पर्वत है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अन्न के सम्मान, गो सेवा, सामूहिक सहयोग और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा लगाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। अन्नकूट पर्व का सनातन धर्म में विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।

सुमन पाल दत्ता ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभा के उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण डोरा, उपसचिव अशोक सोहल और औषधालय के कन्वीनर चेतन शर्मा को संयोजक बनाया है। वहीं प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक लाल सूद, उपाध्यक्ष सुभाष चंद, वरिष्ठ संयुक्त सचिव सतपाल शर्मा, पिंटू और कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश सूद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्नकूट पर्व का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र देव के स्थान पर गोवर्धन पर्वत और प्रकृति की पूजा करने का संदेश दिया था। इससे क्रोधित होकर इंद्र देव ने मूसलाधार वर्षा शुरू कर दी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और उनके पशुधन की रक्षा की थी। अंतः इंद्र देव को अपनी भूल का एहसास हुआ और उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा स्वीकार की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें