फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: आप नेताओं में ‘खास’ कुर्सी के लिए छिड़ा घमासान, ऑडियो वायरल

Tue, 05 Apr 2022 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 राजधानी शिमला में दो नेताओं में ‘खास’ कुर्सी के लिए घमासान छिड़ गया है। वहीं, दिल्ली से हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की 4.81 करोड़ की संपत्ति को ईडी की ओर से प्रोविजनली अटैच करने की सूचना वायरल होने से भी खलबली मच गई है।
विज्ञापन
आप नेताओं में ‘खास’ कुर्सी के लिए छिड़ा घमासान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो से पहले हिमाचल में पार्टी में खलबली मच गई है। राजधानी शिमला में दो नेताओं में ‘खास’ कुर्सी के लिए घमासान छिड़ गया है। वहीं, दिल्ली से हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन की 4.81 करोड़ की संपत्ति को ईडी की ओर से प्रोविजनली अटैच करने की सूचना वायरल होने से भी खलबली मच गई है। आप के प्रदेश प्रवक्ता और सचिव फोन पर एक-दूसरे के खिलाफ जुबानी हमले बोल रहे हैं।

विज्ञापन


इसका ऑडियो वायरल हो रहा है। इनमें से एक नेता लकड़ी से मारने की बात कर रहे हैं। साथ ही कार्यालय के प्रोटोकॉल का ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं। ये दोनों नेता आप के कार्यालय में कुर्सी को लेकर लड़ रहे हैं। इस पर एक नेता दूसरे के बैठने का विरोध कर रहा है। एक नेता ने अनुशासन समिति से भी शिकायत की है। ऑडियो केजरीवाल को भी भेजा गया है। उधर, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी ने बताया कि इस बारे में अभी जानकारी ली जा रही है।  

क्या है मामला 
करीब पांच दिन पहले सह प्रभारी कुलवंत सिंह पार्टी कार्यालय आए थे। शिमला के एक नेता ने मंच पर सह प्रभारी के साथ बैठने के लिए कुर्सी लगाई। लेकिन इस कुर्सी पर दूसरा नेता बैठ गया। ऐेसे में दोनों नेताओं के बीच विवाद बढ़ गया। इस ऑडियो में एक नेता ने दूसरे नेता को कह दिया कि आप कहां हैं। आप से मिलना है। आप पीछे से अपना-शनाप बोल रहे हैं। ऐसे में दूसरे नेता ने कहा - मैंने कुर्सी आगे लगाई और आप बैठ गए। मुझे मंच का संचालन करना था। ऐसे में पहला नेता दूसरे पर भड़क गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें