फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक दर्जन कांग्रेसियों ने मांगा लोस चुनाव टिकट

Thu, 31 Jan 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रदेश के चार में से तीन संसदीय क्षेत्रों से कांग्रेस के करीब एक दर्जन नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। मंडी सीट से अभी एक भी आवेदन नहीं आया है। पार्टी ने 31 जनवरी तक चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं और कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को टिकट के लिए छह नेताओं ने आवेदन किया है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री गंगू राम मुसाफिर ने शिमला सीट से टिकट मांगा है। इनके अलावा गुरदयाल सिंह पंवार और बोध राज ने भी शिमला सीट से टिकट मांगा है।

इस सीट से पूर्व विधायक सोहन लाल, अमित नंदा और सुरेंद्र गर्ग पहले ही आवेदन कर चुके हैं। हमीरपुर सीट से दो नेताओं कैप्टन अमरीक सिंह और सुभाष चंद्र ने आवेदन किया है। इस सीट से अनीता वर्मा और अभिषेक राणा पहले ही टिकट के लिए आवेदन कर चुके हैं। कांगड़ा सीट से कर्ण सिंह पठानिया ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें