शिमला। राजधानी के खलीनी में भारद्वाज निवास के पास मंगलवार को घर जा रही युवती पर लावारिस कुत्तों ने हमला किया। दोपहर 3:00 बजे लावारिस कुत्तों के झुंड ने अचानक युवती पर हमला कर दिया और उसकी टांग पर गहरे घाव कर दिए। शोर सुनकर तुरंत स्थानीय लोगों और परिवार जनों ने युवती को बचाया और उसे डीडीयू अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों का यह झुंड पूरे क्षेत्र में घूमता रहता है। युवती के पिता ने कहा कि पहले भी यह कुत्ते लोगों पर हमले कर चुके हैं जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ती है। संवाद