फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एचआरटीसी की चलती बस पर गिरा देवदार का पेड़, ऐसे टला हादसा, एक यात्री घायल

Tue, 25 Nov 2025 05:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)।

सार

सराज क्षेत्र में सराची-मंडी मार्ग पर मंगलवार सुबह सवा नौ बजे उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक चलती बस पर पहाड़ से सूखा देवदार का पेड़ अचानक गिर गया। 
विज्ञापन
एचआरटीसी की चलती बस पर गिरा देवदार का पेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज क्षेत्र में सराची-मंडी मार्ग पर मंगलवार सुबह सवा नौ बजे उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक चलती बस पर पहाड़ से सूखा देवदार का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ से बस का फ्रंट शीशा टूट गया। कांच का कुछ हिस्सा चालक कक्ष में घुस आया। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। चालक चुनी लाल ठाकुर ने सूझ-बूझ दिखाई और पेड़ सामने आते ही उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाई।

विज्ञापन

उनकी इस फुर्ती और साहस के कारण बस सड़क से नहीं उतरी और सभी यात्रियों की जान बच गई। हादसा चैड़ा खड्ड के निकट हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि चालक के बगल का पूरा आगे का कांच टूटकर बिखर गया। आगे की सीट पर बैठे एक यात्री को हाथ-पैर में हल्की चोटें आईं, शेष सभी यात्री सकुशल रहे। सूचना पाते ही निकटवर्ती गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया। घायल यात्री को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

चालक चुनी लाल ठाकुर ने बताया कि यदि एक पल भी चूक होती तो बस खाई में समा जाती। बस में सवार डोले राम ने बताया कि मानसून के दौरान भारी भूस्खलन और बाढ़ के कारण पहाड़ी मार्गों पर सूखे पेड़ गिरने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे खतरनाक पेड़ों को हटाया जाना चाहिए।  उधर, परिवहन निगम के मंडी क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा ने चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से 40 जानें बच गईं। बस को थुनाग भेजा गया है और यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें