शिमला। मंडी जिले की पलहोटा पंचायत में 24 दिसंबर को उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को हिमाचल उपभोक्ता सरंक्षण परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर ने दी। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर उपभोक्ताओं के लिए मनाए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिकायत निवारण तंत्र और साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के सेवानिवृत्त जीतराम शर्मा, पंचायत के प्रतिनिधि और प्रदेश में कार्यरत समस्त टेलीफोन कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। संवाद