शिमला। गुरुद्वारा साहिब बालूगंज में गुरु नानक देव जी महाराज के 557 वें प्रकाश पर्व पर धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। रविवार को आयोजित होने वाले समागम में गुरु नानक देव की पवित्र बाणी जपुजी साहिब के सामूहिक पाठ किया जाएगा। 24 नवंबर को मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व तक प्रत्येक रविवार समागम में यह पाठ निरंतर किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगत को जपुजी साहिब का शुद्ध व सही उच्चारण के साथ पाठ करना सिखाना है। विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर यह पहल की गई है जिन्हें पंजाबी पढ़नी नहीं आती। ऐसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिंदी लिपि में तैयार की गई पाठ सामग्री इच्छुक साध-संगत को व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजी जा रही है। संवाद