फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में पहाड़ी दिवस पर कार्यक्रम एक को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पहाड़ी दिवस पर भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से एक नवंबर को राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में जहां पहाड़ी कवि अपनी मौलिक रचनाओं से साहित्यिक रंग जमाएंगे, वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों की प्राचीन लोकगाथाएं और पारंपरिक गायन शैलियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह जानकारी भाषा एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक चंदन कपूर ने दी। समारोह सुबह 10:30 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल में राज्यस्तरीय पहाड़ी कवि सम्मेलन से शुरू होगा। इसके बाद अन्य कार्यक्रम होंगे। कुल्लू के निरमंड का पारंपरिक छाड़ी गायन, चंबा का मुसादा गायन, भरमौर का लोक रामायण गायन, सिरमौर का भारतो गायन और शिमला का बरलाज गायन कार्यक्रम के आकर्षण रहेंगे। एक नवंबर 1966 को पंजाब पुनर्गठन के तहत कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, कुल्लू और लाहौल-स्पीति समेत विभिन्न क्षेत्रों को हिमाचल में किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें