हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अब अंतिम दौर में है। अब तक प्रदेश भर के छह जिलों में 99 प्रतिशत तक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी हो चुकी है। जबकि पांच जिलों में ई-केवाईसी प्रतिशत 97 के पार हो चुकी है। एक ही जिला ऐसा है जहां ई-केवाईसी 97 प्रतिशत तक पहुंची है। हालांकि, यह आंकड़े अब लगभग फाइनल हैं। सरकार की ओर से पांच साल से कम बच्चों को ई-केवाईसी के लिए छूट दे रखी है। इन बच्चों को छोड़कर प्रदेश में ई-केवाईसी की प्रतिशत 98.26 पहुंच गई है।
किन्नौर और शिमला में 99.43, कुल्लू 99.09, मंडी 99.03, सिरमौर 99.71 और सोलन में 99.81 प्रतिशत ई-केवाईसी हो चुकी है। जबकि बिलासपुर में 97.72, चंबा और कांगड़ा 97.70, लाहौल स्पीति 97.65 और ऊना 97.02 प्रतिशत ई-केवाईसी हुई है। हमीरपुर में भी 96.86 प्रतिशत ई-केवाईसी हुई है। सरकार की ओर से पात्रों तक राशन पहुंचाने के लिए ई-केवाईसी का कार्य शुरू किया था जो अब लगभग पूरा होता आ रहा है। इससे राशन वितरण में पूरी तरह पारदर्शित आएगी। डिपुओं तक उतना ही राशन पहुंचेगा, जितना राशन कार्ड में पारिवारिक सदस्य दर्ज है।