फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू के 98 कर्मचारियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के 98 अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय के कामकाज का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में होगा। प्रशिक्षण दो चरणों में होगा। पहले चरण में 17 से 19 अगस्त तक 50 कर्मचारी प्रशिक्षण लेंगे। दूसरे चरण में 20 से 22 अगस्त तक 48 अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। नामित कर्मचारियों में उपकुलसचिव, सहायक कुलसचिव, अनुभाग अधिकारी और अधीक्षक शामिल हैं। वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक और लिपिक स्तर के कर्मचारी भी प्रशिक्षण में शामिल होंगे। एचपीयू के कुलसचिव ज्योति राणा ने सभी नामित कर्मचारियों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें