फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि पर इतने अवैध कब्जे जान चौंक जाएंगे

Tue, 04 Aug 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी भूमि पर कब्जा कर सेब पेड़ उगाने के मामले में प्रदेश सरकार ने सोमवार को हाईकोर्ट में ताजा रिपोर्ट दायर की। इसके हिसाब से 31 मई 2015 तक प्रदेश भर में सरकारी भूमि पर कब्जों के 9727 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन


सरकार ने बताया कि अदालत के आदेशों पर सेब तोड़ कर बेचने और इसकी आमदनी से जंगली फलदार पौधे लगाना, पेड़ों की काट-छांट, कब्जे रोकने को कांटेदार तार लगाने का जिम्मा की मुख्य अरण्यपाल को सौंपा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 31 मई तक 3869 कब्जों को हटा दिया गया है। राजस्व विभाग की कार्यवाही में कुल 4123 मामलों में से 844 मामलों में अतिक्रमण हटा दिया गया है। दस बीघा से अधिक कब्जा करने पर 2513 एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रोहडू वन डिविजन से विभाग ने 12.61 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा छुड़वा लिया है। 6 अस्थाई ढारों को हटाया गया है। 1507 सेब के पेड़ों को काट कर कब्जा हटाया गया है।

टिक्कर में 99 कब्जे, 44 अस्थायी निर्माण और 37 स्थायी निर्माण, रोहडू में 314 कब्जे, बाश्ला में 168 मामले कब्जे और 48 अस्थायी निर्माण और 95 स्थायी निर्माण, जुब्बल में 53, डोडरा क्वार में 8 कब्जे और 6 निर्माण के मामले पाए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें