फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से होते हैं 95 फीसदी सड़क हादसे, बैठक में हुआ खुलासा

Mon, 29 Jul 2019 07:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल में 95 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों के कारण होती हैं। यह बात सोमवार को राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक में सामने आई। हिमाचल में सड़क हादसों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चार अगस्त को शिमला रिज मैदान से राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ करेंगे।

 

यह अभियान राज्य में सड़क सुरक्षा और सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए शुरू किया जा रहा है। परिवहन विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने यह जानकारी राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ भी दिलाएंगे। जबकि परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर चार अगस्त रिज से मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे।

 

पुरुषों के लिए 20 किलोमीटर, महिलाओं के लिए 10 किलोमीटर, 20 वर्ष से कम आयु के युवाओं के लिए 6 किलोमीटर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ होगी। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त परिवहन और सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण सुनील शर्मा, अतिरिक्त निदेशक परिवहन हिमिस नेगी, युवा संयोजक शिमला (एनवाईके) प्रभात कुमार मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें