फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टेंशन खत्म, शहर के पांच वार्डों में अब 24 घंटे मिलेगी सप्लाई

Wed, 30 Jan 2019 10:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के हजारों लोगों को अब पानी की टेंशन नहीं रहेगी। संजौली, इंजनघर, सांगटी, टुटू और मज्याठ में इस साल अक्तूबर से 24 घंटे पानी मिलने लगेगा। पांच वार्डों में पायलट आधार पर यह योजना लागू होने जा रही है। योजना के अनुसार लोगों को पानी स्टोर रखने के लिए टंकियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। हर वक्त पानी की सप्लाई उपलब्ध रहेगी। करीब 22 करोड़ रुपये के वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया आखिरकार पूरी होने जा रही है।

विज्ञापन


पेयजल व्यवस्था संभाल रही शिमला जल प्रबंधन निगम कंपनी ने तीसरी बार इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर कॉल किए थे। राहत की बात यह है कि इस बार दो कंपनियों ने आवेदन किया है जिनकी स्क्रूटनी की जा रही है। इसी हफ्ते प्रक्रिया पूरी कर प्रोजेक्ट का काम अवॉर्ड करने की तैयारी चल रही है। प्रोजेक्ट के तहत सभी पांचों वार्डों में नई पेयजल लाइनें बिछाई जाएंगी ताकि लीकेज न हो। नए मीटर भी लगाए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि अप्रैल से इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।

मिलेगा इतना पानी की टंकी की नहीं रहेगी जरूरत
कंपनी का दावा है कि हर उपभोक्ता को नई पाइपलाइनों से जोड़ा जाएगा। इन लाइनों में 24 घंटे पानी उपलब्ध रहेगा। यानि उपभोक्ता कभी भी नल खोले तो उसे पानी की आपूर्ति मिल सकेगी। सभी वार्डों में कितने उपभोक्ता हैं और इन्हें 24 घंटे सप्लाई देने के लिए कितना पानी चाहिए, इसका बाकायदा सर्वे हो चुका है। कहा कि जो कंपनी इस प्रोजेक्ट का काम करेगी, वही अगले दस साल तक इसके रखरखाव का जिम्मा भी संभालेगी।
विज्ञापन


अभी चुकाना होगा फ्लैट बिल
हालांकि, इन पांचों वार्डों के घरेलू उपभोक्ताओं को अभी फ्लैट रेट पर ही पानी का बिल भी चुकाना होगा। इसका कारण यह है कि इन वार्डों में अभी पुराने मीटर बदले ही नहीं गए हैं। प्रोजेक्ट के दौरान नए मीटर लगने हैं। ऐसे में हजारों उपभोक्ताओं को 434 रुपये प्रतिमाह की दर से अक्तूबर तक फ्लैट रेट पर पानी बिल चुकाना पड़ेगा।

अक्तूबर तक पूरा होगा काम
प्रोजेक्ट के लिए दो कंपनियों के आवेदन आए हैं। प्रयास है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी कर अक्तूबर तक काम पूरा कर लिया जाए। इससे पांच वार्डों के हजारों लोगों को 24 घंटे पानी की सुविधा मिलेगी। - धर्मेंद्र गिल, प्रबंध निदेशक शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें