फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से शिमला आने वाली गाड़ियों से ग्रीन फीस वसूलेगा निगम

Mon, 20 Aug 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से शिमला आने वाले वाहनों से अब ग्रीन फीस वसूली जाएगी। शहर में एंट्री से पहले इन गाड़ियों से नगर निगम की ओर से तय दरों के अनुसार शुल्क वसूला जाएगा। शहर में एक बार फिर ग्रीन फीस वसूली शुरू के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। मंगलवार को महापौर कुसुम सदरेट की अध्यक्षता में होने वाली एफसीपीसी की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। हालांकि, निगम का यह प्रस्ताव पुराना ही है लेकिन इस बार जुर्माना राशि में हल्का बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


पहले यह राशि पांच हजार रुपये थी जिसे अब दो हजार तक करने का प्रावधान किया जा रहा है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला नगर निगम का सदन ही लेगा। निगम ने पहले जनवरी से ग्रीन फीस लेने की तैयारी की थी, लेकिन फिर ऐप तैयार न होने से यह प्रस्ताव कई महीने लटका रहा। अब बताया जा रहा है कि ऐप तैयार है और शुल्क वसूली अगले माह शुरू की जा सकती है। नगर निगम को हर माह इससे करीब एक करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है। हालांकि, देखना होगा कि आखिर निगम कब तक इसे लागू करता है। पिछले डेढ़ साल से यह प्रस्ताव फाइलों में ही घूम रहा है।

यह रहेगी शुल्क की दर
श्रेणी शुल्क
कार 200 रुपये
बस-ट्रक 300 रुपये
दोपहिया वाहन 50 रुपये

बाहरी नंबर की गाड़ियां रखने पर पार्षदों से लेना होगा प्रमाणपत्र
शहर के जिन लोगों के पास बाहरी राज्यों के नंबर वाली गाड़ियां हैं, उन्हें अपने स्थानीय पार्षद से इसका प्रमाण पत्र लेना होगा। पार्षद लिखित में देगा कि उक्त वाहन मालिक उसके क्षेत्र में कई सालों से रह रहा है। इसके बाद ही उसका शुल्क माफ होगा। पहले भी निगम ने शहर के प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर शुल्क वसूली शुरू की थी। लेकिन फिर इस पर विवाद हो गया। आखिरकार निगम को वसूली बंद करनी पड़ी। अब मोबाइल ऐप के जरिये वसूली का प्लान है। इससे निगम को बैरियर लगाने की जरूरत नहीं रहेगी और सड़कें जाम भी नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें