फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल और चाकू की नोक पर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)।
दिल्ली जा रहे एक व्यक्ति को इनोवा कार में लिफ्ट देकर उसे पिस्तौल और चाकू की नोक पर लूट लिया। उससे ना केवल सामान नकदी, मोबाइल छीना अपितु एटीएम और पिन सहित चेक भी ले गए।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित आनंद कुमार पांडे पुत्र कृष्णा पांडे निवासी मकान नं. एफ-138, अगर नगर नागलोई, दिल्ली ने बताया कि को वह बद्दी में लाइटों के पास दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इस बीच पैदल दो लोग उसके पास आए। उ्होंने इससे पूछा कि दिल्ली वाली बस चली गई है या नहीं। इस पर उसने बोला कि अभी बस नहीं गई है। उसके बाद एक काली इनोवा गाड़ी आई। उसमें एक महिला और एक आदमी सवार थे। उन्होंने पीड़ित को दिल्ली चलने के लिए कहा। इसके बाद जो दो लड़के पहले से उसके पास खडे़ थे उन्होंने भी कहा कि चलो भाई इसी गाड़ी में चलते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद वो उसे बद्दी से गाड़ी में लेकर गए। बद्दी से करीब 8-10 किलोमीटर दूर सुनसान जगह गाड़ी में बैठे दो लोगों ने चाकू और पिस्तौल निकाला। उन्होंने आनंद कुमार पांडे को सारा सामान उन्हें देने के लिए कहा। उसके आनाकानी करने पर उसे लात और मुक्कों से मारा। आनंद कुमार पांडे की पिस्तौल से भी मारपीट की।
इसके बाद पीड़ित ने डरकर इलाहाबाद बैंक और पीएनबी के दो एटीएम, रेडमी नोट-4 फोन और एक चेक पंजाब नेशनल बैंक (60,000 रुपये) का दे दिया। इस बीच गाड़ी में बैठी महिला औैर गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आनंद कुमार पांडे से को डराकर उसके एटीएम का पिन नंबर भी पूछा। उसने इसके बाद पिन नंबर बता दिया। मारपीट से उसके माथे, आंख और छाती में चोटें हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने कहा कि महिला ने इसका चांदी का कड़ा और गले की चांदी की चैन भी निकाल ली। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी की नंबर प्लेट उतार ली। उसे कुछ दूर ले गए। इसके बाद उन्होंने दूसरी नंबर प्लेट गाड़ी में लगा ली। आनंद पांडे को वहीं छोड़कर वे गाड़ी भगा ले गये। इस बारे में एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें