शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह का आगाज दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्रीय गीत और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्रधानाचार्य प्रतिभा ठाकुर ने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश दत्त का बतौर मुख्यातिथि स्वागत किया। जूनियर कक्षा के छात्र-छात्राओं ने ‘नशा निवारण’ पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर समारोह में आए अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत करवाया। इस दौरान अकादमिक खेल और अन्य गतिविधियों में अमित को बेस्ट ब्वॉयज, जबकि अंजलि को बेस्ट गर्ल का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेधावी छात्र प्रवण, गुनन, स्नेहा, दिशा, आकृति, ईशा, शुभम, भारती, मीना देवी, आश्न सहित फुटबाल और हॉकी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्कूल मीडिया प्रभारी रामलाल लोदटा, डीपीई ललित चौहान सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।