शिमला। घणाहट्टी स्थित संस्कृति स्कूल ने शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया। इसमें घणाहट्टी पंचायत प्रधान प्रभा वर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। उन्होंने स्कूल के मेधावी और खेल सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य अमिता चौधरी ने स्कूल की गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी, जिसकी शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने गिद्दा, नाटी, एकल गायन, राजस्थानी नृत्य नाटी जैसी शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह के अंत में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में कक्षा में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार पाने वाले नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों में रजत, सूर्यांश, प्रतीक्षा, पार्थ, नैतिक, मानसी, सिमरन, एशिता, गौरव, सुमित, ईशा, हर्षिता शर्मा आदि शामिल रहे। इस दौरान पंचायत उप प्रधान सहित स्कूल के शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।