फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरि परियोजना हांफी, कई इलाकों में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। गिरि पेयजल परियोजना में लगे पंप खराब होने से शहर में पेयजल संकट पैदा हो गया है। कई इलाकों में चौथे दिन पानी की सप्लाई हो रही है। छोटा शिमला और संजौली ढली जोन के तहत आने वाले वार्डों में नियमित सप्लाई नहीं हो पा रही है। लोग तीसरे दिन भी पानी न आने से परेशान हैं। बुधवार को गिरि से महज 12 एमएलडी पानी की सप्लाई हो पाई। यह सामान्य से करीब छह से सात एमएलडी कम रही। सभी परियोजनाओं से कुल 40.15 एमएलडी पानी शिमला को मिला है। यह भी बाकी दिनों की तुलना में करीब सात एमएलडी कम है। उधर, निगम प्रशासन का कहना है कि गिरि परियोजना में एक पंप खराब हो गया है, जिसके चलते सप्लाई घटी है। पंपिंग का काम देख रहे एक्सईएन राजेश कश्यप ने बताया कि पंप खराब होने से यह दिक्कत आई है। उन्होंने कहा कि अब पंप ठीक करवा दिया गया है। बुधवार देर रात तक इसे स्थापित कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि वीरवार से नियमित सप्लाई शुरू हो जाएगी। निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि पंपिंग कम होने से शहर को कम सप्लाई मिली है। लेकिन इसे जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा। सभी इलाकों में नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


मेयर-डिप्टी मेयर प्रचार में, किससे करें शिकायत
शिमला। शहरवासी पेयजल संकट को लेकर शिकायतें भी नहीं कर पा रहे हैं। पार्षद और मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। ऐसे में लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा। सांगटी वार्ड के शनान, टुटू, कनलोग वार्ड के कुछ क्षेत्र, नेरीधार, भट्ठाकुफर में नियमित पानी नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें