फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला बीजेपी में भी बगावत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शिमला शहर सीट का चुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच गया है। कांग्रेस के बाद अब इस सीट पर भाजपा में बगावत हो गई है। बीजेपी के मौजूदा विधायक सुरेश भारद्वाज को सीधे तौर पर शिमला शहर व्यापार मंडल के महासचिव और मौजूदा बीजेपी पार्षद संजीव ठाकुर ने सीधी चुनौती दे दी है। शनिवार शाम को समर्थकों के साथ बैठक के बाद उन्होंने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। संजीव ने कहा कि वह समर्थकों के साथ सोमवार को नामांकन भरने जाऐंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा मंडल इस बार सुरेश भारद्वाज को टिकट देने के विरोध में था बावजूद इसके पार्टी ने भारद्वाज को ही चुनाव मैदान में उतार दिया। इस फैसले से निराशा होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। संजीव ठाकुर रूल्द्भट्टा से दो बार भाजपा टिकट पर पार्षद रह चुके हैं और इनकी पत्नी सरोज ठाकुर भी इस वार्ड से भाजपा से दो बार पार्षद रह चुकी है। इस बार नगर निगम चुनाव में संजीव ने कांग्रेस प्रत्याशी को सीधे मुकाबले में 492 वोटों से हराया था।
विज्ञापन

संजीव ठाकुर इस बार डिप्टी मेयर के प्रबल दावेदारों में से एक थे लेकिन भाजपा ने उनकी दावेदारी को दरकिनार करते हुए पहली बार चुनाव जीतकर आए राकेश कुमार शर्मा को डिप्टी मेयर बना दिया। भाजपा का एक गुट सुरेश भारद्वाज की जगह किसी नए चेहरे को उतारने के पक्ष में था लेकिन पार्टी हाईकमान के सामने उनकी एक न चली और सुरेश भारद्वाज टिकट झटकने में कामयाब हो गए। भारद्वाज ने शहर में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है लेकिन उनका विरोधी गुट प्रचार से गायब है। इसी दौरान संजीव ठाकुर का आजाद प्रत्याशी ताल ठोंक देना भाजपा प्रत्याशी के लिए संकट पैदा कर देना है हालांकि कांग्रेस में भी प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी के खिलाफ हरीश जनारथा की बगावत ने कांग्रेस को भी मुश्किल में डाल रखा है। ऐसी स्थिति में चुनाव रोचक हो गया है। इस खींचतान में कांग्रेस , भाजपा , माकपा या आजाद किसके सिर जीत का सेहरा सजता है यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन भाजपा और कांग्रेस के इन बागियों ने पार्टी के प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है।
----------
कसुम्पटी से बीजेपी के वीडी शर्मा भी हुए बागी (सचित्र)
शिमला। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रेम ठाकुर के बाद अब वी डी शर्मा ने आजाद लड़ने का ऐलान किया है। वीडी शर्मा सोमवार को समर्थकों के साथ नामांकन भरेंगे। वीडी शर्मा भाजपा से टिकट के दावेदारों में से एक थे। उन्होेंने कहा कि शनिवार को समर्थकों के साथ हुई चर्चा के बाद उन्होंने आजाद लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें