बीबीएन में बैंक बंद रहने से लोग परेशान
बददी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन में बैंकों की हड़ताल के चलते सभी सरकारी बैंकों के बंद रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बीबीएन के बैंकों के बंद रहने के कारण उद्योग और व्यापार जगत पूरी तरह प्रभावित हुआ। बैंक कर्मचारियों ने पंजाब नेशनल बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी संघ शिमला अंचल के कार्यकारिणी सदस्य हरिराम धीमान ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की मांगों में प्रमुख हैं। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के अश्विनी घई, विकास सिसोदिया, टीआर शर्मा, यूको बैंक के विनोद सांख्यान, पीएनबी से मीनू शर्मा, ईशान, तरुण सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, प्रियंका जैन, आंचल शर्मा, नितिन ठाकुर, डिंपल कौशल, संदीप वर्मा, इंद्रजीत सिंह, तरसेम सिंह, सुरजन सिंह, एमएस शांत और राम शरण ठाकुर आदि मौजूद रहे।