शिमला। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) विवेक शर्मा की अदालत ने पोती से दुष्कर्म के 85 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग को बरी कर दिया है। मामला जिला शिमला का है। आरोपी बुजुर्ग पर 16 साल की पोती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। पुलिस ने इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच की और चालान अदालत के समक्ष पेश किया। सुनवाई के दौरान पोती के पुलिस को दिए बयान और अदालत को दिए बयान में विरोधाभास सामने आया। अदालत ने डाॅक्टर के बयान में पाया की बुजुर्ग की उम्र ज्यादा होने के कारण यह मुश्किल है कि बुजुर्ग पोती पर हावी हो सके। अदालत ने यह भी पाया कि अगर दुष्कर्म हुआ होता तो पाड़ित या बुजुर्ग को चाेटें आईं होती। अदालत के समक्ष यह भी सामने आया कि बुजुर्ग और उसके बेटे के बीच संपत्ति विवाद है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने आरोपी बुजुर्ग को बरी कर दिया। संवाद