फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों में सुबह ही लग गईं कतारें

Mon, 20 May 2019 12:51 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला। समय सुबह आठ बजे। शिमला ग्रामीण की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए दो बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। पहचान बताकर मतदाता वोट करना शुरू करते हैं। सुबह दस बजे तक कतारें ऐसी ही लगती रहीं। यहां शुरुआत में करीब 15 मतदाताओं को बिना पहचानपत्र, राशनकार्ड और अन्य दस्तावेज न होने पर रोका गया। इसका विरोध भी हुआ, कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। पौने नौ बजे तक दोनों बूथ में 76 और 77 लोगों ने मतदान कर दिया था। मोबाइल पर दस्तावेजों की सूचना फैली तो सभी दस्तावेज लेकर आने लगे।

विज्ञापन


मातृ शिशु सहायता कक्ष में सिर्फ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना बच्चों और महिलाओं का इंतजार कर रही थी। समय सुबह 09:15 बजे मतदान केंद्र घणाहट्टी में भी दोनों बूथों पर बुजुर्ग मतदाताओं की कतारें नजर आईं। यहां एनएसएस वालंटियर बुजुर्गों की मदद को खड़े नजर आए। यहां मतदाताओं के लिए ग्रीन कारपेट बिछाया था तथा फूलों से केंद्र को सजाया गया था।

9:25 बजे तक दोनों बूथ पर सौ से कम मत पड़े थे। यहां मातृ शिशु सहायता कक्ष में खिलौनी, टॉफी और बिस्कुट रखे थे लेकिन कोई नहीं पहुंचा। मतदान केंद्र यादगार टुटू बूथ 99, 101 में पुलिस सुरक्षा के बीच मतदाताओं की कतारें लगी नजर आईं। यहां 99 बूथ पर 626 में से 120 और दूसरे 100 नंबर बूथ में 578 में से 111 मत पड़े चुके थे। कांता देवी को बेटी ज्योति वोट डालने लाई। टांग में दर्द के बावजूद 66 वर्षीय कांता ने मतदान किया।
विज्ञापन


यादगार के बूथ नंबर 100 में ईवीएम खराब
यादगार मतदान केंद्र के बूथ नंबर 64/100 में सुबह 7:45 से 8:15 बजे तक ईवीएम खराब रही। इस कारण मतदान रुका रहा। मतदाता इंतजार करते रहे। इसे ठीक करवाया गया। इसके बाद बराबर मतदान की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें